जिला सहकारी बैंक में वर्ग चार के पदों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित की गई हैं। 18 से 21 मार्च तक शारीरिक दक्षता परीक्षा और 23 से 26 मार्च तक साक्षात्कार लिए जाएंगे।
डीसीबी टिहरी में सहयोगी और गार्ड के करीब 35 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। डीसीबी के अध्यक्ष सुभाष रमोला और महाप्रबंधक सौ सिंह ने बताया कि प्रदेशभर से करीब 1850 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा चंबा स्थित पुलिस लाइन में कराई जाएगी, जबकि साक्षात्कार बैंक मुख्यालय नई टिहरी में कराए जाएंगे। शारीरिक दक्षता पास करने वालों के ही इंटरव्यू लिए जाएंगे और इसकी सूचना बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी महिला अभ्यर्थियों और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुषों की शारीरिक दक्षता 18 और साक्षात्कार 23 मार्च को होगा। एससी वर्ग के पुरुषों की शारीरिक दक्षता 19 और इंटरव्यू 24 मार्च को, ओबीसी और एसटी पुरुषों की शारीरिक दक्षता 20 और इंटरव्यू 25 मार्च को और सामान्य वर्ग के सभी पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 और साक्षात्कार 26 मार्च को लिया जाएगा। बताया कि शारीरिक दक्षता के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 100 मीटर दौड़ और दंड बैठक, जबकि महिलाओं के लिए 50 मीटर दौड़ और रस्सीकूद होगी। सभी अभ्यर्थियों को पहचानपत्र, आधार कार्ड और दो फोटो भी साथ लानी होगी।