फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ravindra, Naman, and Amit came first in the race

Tehri News: रेस में रविंद्र, नमन और अमित रहे अव्वल

Thu, 26 Feb 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 26 Feb 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Ravindra, Naman, and Amit came first in the race
नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में टिहरी जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन दौड़ और लंबी कूद की प्रतियोगिता आयोजित की गई। नई टिहरी आईटीआई की प्रधानाचार्य पल्लवी, चंबा के प्रधानाचार्य अमर सिंह रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ हमारे शरीर को सशक्त नहीं बनाते हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। खेल हमें अनुशासन, धैर्य, टीम भावना और संघर्ष से सफलता पाने की सीख देते हैं। बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में आईटीआई लंबगांव का रविंद्र सिंह प्रथम, चंबा को आयुष द्वितीय और नई टिहरी का सुमित गुसाईं तृतीय रहा। 200 मीटर की दौड़ में चंबा का नमन प्रथम, आयुष द्वितीय और लंबगांव का रविंद्र तृतीय रहा। 400 मीटर की रेस में नई टिहरी का अमित प्रथम, चंबा का आयुष द्वितीय और नवराज तृतीय रहा। बालक वर्ग की लंबी कूद में चंबा का नमन प्रथम, आयुष द्वितीय रहा। इस मौके पर भुवनेश्वर सेमवाल,विनोद बडोनी, कुलदीप रावत, विवेक पंत, शिल्पी शर्मा, प्रीति, शिवराज धीमान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed