फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rage on cutting the invoice of the merchant

व्यापारी का चालान काटने पर भड़के

Mon, 24 May 2021 09:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Rage on cutting the invoice of the merchant
व्यापारी व छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अंकित पंवार ने पुलिस पर कोविड-19 के नियमों की आड़ में अभद्रता करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के लोगों ने मुकदमा वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने बताया कि वह शनिवार शाम को सब्जी लेने दुकान में आए थे। दुकान बंद कर वह घर के लिए सब्जी रख रहे थे कि पुलिस ने बाहर से शटर बजाते हुए शराब बेचने का आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। शटर खोलकर इसका विरोध किया, तो पुलिस ने चालान काट दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुरुषोत्तम पंवार, राजेंद्र पंवार, गंभीर सिंह पंवार, राजेंद्र मिश्रवाण, रमेश पंवार, महावीर पंवार और धर्म सिंह ने कहा कि मुकदमा वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला ने कहा कि लोग पहले ही कोरोना से परेशान हैं। ऐसे में अनावश्यक उनका चालान कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र बिंजौला ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed