{"_id":"57487e0f4f1c1b4407691186","slug":"punisment-in-six-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने पर छह माह की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने पर छह माह की सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Fri, 27 May 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोपी को छह माह की सजा सुनाई। जिला शासकीय अधिवक्ता अवनीश नेगी ने बताया कि दो जनवरी 2013 को शाम छह बजे धीरेंद्र सिंह निवासी नाव पट्टी असवालस्यू ने चंद्रप्रकाश को जातिसूचक शब्दों के साथ ही गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
उसके मकान को नुकसान पहुंचाया। इस मामले की रिपोर्ट चंद्रप्रकाश ने राजस्व पुलिस के पास चार जनवरी 2013 को दर्ज कराई। जिला जज ने दोषी को छह माह की सजा सुनाई। एक हजार रुपये अर्थदंड भी ठोका। मामले में आठ गवाह पेश किए गए। पैरवी जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रेमबल्लभ पंत ने की।
विज्ञापन