{"_id":"9bc44bdf4c4f152d9508a46030ab2aa2","slug":"provide-security-to-aims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स को सुरक्षा मुहैया कराए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स को सुरक्षा मुहैया कराए सरकार
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी
Updated Sat, 06 Feb 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश एम्स में उपजे हालात को लेकर आम आदमी पार्टी ने गहरी चिंता जताई है। आप के जिला संयोजक औतार सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में जहां स्वास्थ्य सेवाएं बदहाली के दौर से गुजर रही है, उस स्थिति में एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं कराना प्रदेश सरकार की लापरवाही उजागर करती है। इसके चलते एम्स के प्रबंधन को ओपीडी का बहिष्कार करने का निर्णय लेना पड़ रहा है। कहा कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए संस्थान को सुरक्षा प्रदान कर घटना की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन