फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Provide employees with the benefit of three promotional pay scales during their service period.

Tehri News: सेवाकाल में कर्मियों को तीन पदोन्नति वेतनमान का दें लाभ

Sun, 11 Jan 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 11 Jan 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Provide employees with the benefit of three promotional pay scales during their service period.
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मी 15 से करेंगे गेट मीटिंग
विज्ञापन

नई टिहरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद टिहरी शाखा ने बैठक कर पदोन्नति न पाने वाले कर्मियों को 10, 15 और 26 वर्ष की सेवा के उपरांत पदोन्नत वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग की है। कर्मी 18 सूत्री मांगों को लेकर 15 से 31 जनवरी तक गेट मीटिंग कर जन जागरण अभियान चलाएंगे।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद टिहरी शाखा के अध्यक्ष भगवान सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। संगठन अध्यक्ष राणा ने बताया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर बैठक में कर्मियों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई। कहा कि मांगों के निराकरण को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने की रणनीति पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया 15 जनवरी को उद्यान विभाग से गेट मीटिंग शुरू की जाएगी,जो 31 जनवरी तक विभिन्न विभागों के गेटों पर संपन्न होगी।
विज्ञापन

सात फरवरी को जिला मुख्यालय में धरना देने के साथ जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। 21 फरवरी को देहरादून में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन, 22 फरवरी से 31 मार्च तक विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसी बीच 13 मार्च को परेड ग्राउंड से सचिवालय तक प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मी वेतन विसंगति दूर करने, 10 वर्ष से अधिक सेवा होने पर कर्मियों को पदोन्नति का लाभ, विभागों के पुनर्गठन और सेवा नियमावलियों में संशोधन, पंजाब और राजस्थान की भांति ओपीएस व्यवस्था लागू करने, गोल्डन कार्ड की खामियों को दूर करने सहित 18 मांगें शामिल है। बैठक में संगठन के मंत्री जयवीर रांगड़, संरक्षक सतेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद सेमवाल, विनय बहुगुणा, अजयपाल पंवार, रतन सिंह शाह,वीरू शाह, पंकज उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed