फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Protests of parents suspended on assurance

आश्वासन मिलने पर अभिभावकों का धरना स्थगित

Thu, 20 Feb 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Protests of parents suspended on assurance
शिक्षकों की तैनाती और जर्जर स्कूल भवन के मरम्मत की मांग को लेकर तीन दिन से आंदोलनरत अभिभावकों ने सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह तोमर के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया। अनशन पर बैठे अभिभावक सत्ये सिंह रावत को जूस पिलाकर उपाध्यक्ष तोमर ने अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन

थौलधार ब्लाक के राजकीय इंटर कॅालेज कांडीखाल में शिक्षकों की नियुक्ति और जर्जर बने भवन का पुनर्निर्माण करने की मांग को लेकर ग्रामीण 18 फरवरी से आंदोलनरत थे। मांग के समर्थन में अभिभावक सत्ये सिंह रावत अनशन पर बैठे थे। सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह तोमर बृहस्पतिवार को कांडीखाल धरना स्थल पर पहुंचे। अभिभावकों ने स्कूल की स्थिति से अवगत कराया। इस पर उपाध्यक्ष तोमर ने सीईओ एसपी सेमवाल से दूरभाष पर वार्ता की। सीईओ ने एक सप्ताह में शिक्षकों के सभी पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती करने का आश्वासन दिया। भवन की मरम्मत का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने की बात कही। आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर धर्म सिंह महर, चतर सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, जगत चौहान, बलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, अनिल डोभाल, राजेंद्र राणा, विपिन नेगी, मनजीत पंवार, अमन चौहान, मोहन असवाल, कीर्ति सिंह और शूरवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed