फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Prohibition on drinking and serving of liquor in Diuri-Talli

Tehri News: दियूरी-तल्ली में शराब पीने-पिलाने पर प्रतिबंध

Tue, 26 May 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 26 May 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Prohibition on drinking and serving of liquor in Diuri-Talli
निगरानी के लिए ग्राम सुधार समिति गठित, उषा देवी बनीं अध्यक्ष
विज्ञापन

विवाह समारोह में रात 12 बजे बाद डीजे बजाने पर रोक
चंबा (टिहरी) । ग्राम पंचायत दियूरी-तल्ली के ग्रामीण भी शराबबंदी की मुहिम में शामिल हो गए। शादी, नामकरण संस्कार सहित सभी आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने शराब का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए ग्राम सुधार समिति का गठन किया गया और उल्लंघन करने वाले परिवारों के खिलाफ आर्थिक दंड लगाने का निर्णय लिया गया।

ग्राम प्रधान सरला देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांव में बिना अनुमति के बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने, विवाह, समारोह के दौरान रात 12 बजे के बाद डीजे न बजाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए ग्राम सुधार समिति का गठन कर उषा देवी अध्यक्ष, रीना देवी उपाध्यक्ष, नीतू बाला सचिव, गौरव सकलानी सहसचिव, रमेश दत्त सकलानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वार्ड सदस्य कुसुम सेमवाल, कविता देवी, सुषमा, रजनी, सुमित थपलियाल, विवेक उनियाल, सरोजिनी उनियाल को सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में डॉ. जगदीश बडोनी ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने दियूरी-तल्ली के ग्रामीणों की शराबबंदी के निर्णय की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed