फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Professor of SRT campus became the governor of Badshahithaul. Bottle

एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के निदेशक बने प्रो. बौड़ाई

Thu, 01 Aug 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Professor of SRT campus became the governor of Badshahithaul. Bottle
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में भौतिकी विज्ञान के प्रो. एए बौड़ाई ने बृहस्पतिवार को नए परिसर निदेशक के रूप में पदभार संभाला। नवनियुक्त निदेशक ने कहा कि परिसर में शैक्षणिक माहौल सुधारने के साथ ही शिक्षकों की कमी को पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय विवि प्रशासन ने प्रो. एए बौड़ाई को परिसर निदेशक का दायित्व सौंपा है। नवनियुक्त निदेशक 19 नवंबर 1990 से परिसर में भौतिकी विज्ञान में कार्यरत हैं। वह एसआरटी परिसर में 20 वर्षों से शिक्षक संघ के अध्यक्ष, उप मुख्य अधिष्ठाता छात्र कल्याण, वरिष्ठ एनएसएस अधिकारी, एनसीसी अधिकारी और छात्र संघ चुनाव अधिकारी भी रहे। अब तक उनके 100 से अधिक शोध पत्रों का प्रकाशन हो चुका है। परिसर निदेशक के पद पर कार्यरत रहे प्रो. आरसी रमोला का तीसरा कार्यकाल पूरा होने पर प्रो. बौड़ाई को नए निदेशक के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है। कार्यभार ग्रहण करते हुए परिसर निदेशक ने कहा कि परिसर में शोध कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही अध्ययन-अध्यापन का बेहतरीन माहौल बनाने के साथ ही एसआरटी परिसर को केंद्रीय विवि का अग्रणी परिसर बनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। हाईटेक पुस्तकालय, वाचनालय, ई-बुक्स और इंफोनैट लैब उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed