फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Problems will be heard by traveling in villages: Tirath

गांवों में प्रवास कर सुनेंगे समस्याएं : तीरथ

Wed, 17 May 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नई टिहरी Updated Wed, 17 May 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत तीन दिन के प्रवास पर बुधवार को नई टिहरी पहुंच गए हैं। वह अगले तीन दिन गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे। समस्या के समाधान के लिए प्रदेश सरकार, संगठन और राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट देंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पहल पर योजना के तहत राष्ट्रीय पदाधिकारी से लेकर मंडल स्तर के पदाधिकारी बूथों पर जाकर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता को देंगे।

विज्ञापन


बुधवार को पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भुवनेश्वर में संपन्न हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अमित शाह ने प्रस्ताव पारित किया है कि वह स्वयं सभी प्रांतों का दौरा कर जनता से रूबरू होंगे।
विज्ञापन


इसी कड़ी में उन्होंने भी हिमाचल में प्रवास किया है, जबकि उत्तराखंड के टिहरी जिले में वह बृहस्पतिवार से अभियान की शुरूआत करेंगे। 18 मई को टिहरी विधानसभा के सौड़, जड़ीपाड़ी और उसके निकटवर्ती गांवों में रात बिताएंगे। इस दौरान लोगों की बिजली, पानी, सिंचाई आदि मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं सुनेंगे। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। 12 करोड़ लोग भाजपा से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में पार्टी की सदस्यता 16 लाख तक पहुंच गई है। बताया कि महाराष्ट्र और उत्तराखंड में संसदीय चुनावों में पार्टी को देश में सर्वाधिक वोट प्रतिशत हासिल हुए। इस मौके पर टिहरी सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह ने केंद्र सरकार की योजनाएं बताई। पत्रकार वार्ता में विधायक धन सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, महामंत्री दिनेश डोभाल, रामलाल नौटियाल, गोपीराम चमोली, खेम सिंह चौहान, निर्मला बिष्ट, सुषमा उनियाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed