{"_id":"6148b4058ebc3e916974dc62","slug":"problems-are-not-being-solved-new-tehri-news-drn3909912166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की हठधर्मिता से समस्याएं नहीं हो रही हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की हठधर्मिता से समस्याएं नहीं हो रही हल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने 18 सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के निराकरण को लेकर कर्मी आंदोलित हैं, लेकिन सरकार की हटधर्मिता के कारण मांगों का निराकरण नहीं हो रहा है। कहा कि यदि सरकार ने न्यायोचित मांगों का हल नहीं किया, तो बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
सोमवार को समन्वय समिति के मुख्य संयोजक बद्री प्रसाद सकलानी, प्रताप सिंह चौहान, त्रिलोक नेगी, चंद्रवीर नेगी के नेतृत्व में कर्मियों ने डीएम कार्यालय परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने 10, 16, 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति, गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर करने, पदोन्नति में शिथिलीकरण, पुरानी पेंशन बहाल करने, चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को वाहन भत्ता देने सहित 18 सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर जगत लाल डोगरा, भगवान सिंह राणा, अजयपाल पंवार, डीपी सेमल्टी, सतेंद्र चौहान, दिनेश लाल, विनय बहुगुणा, सूरत कैंतुरा, बिजेंद्र सिंह, रामप्रकाश उनियाल, राजेश राणा, राजेंद्र नकोटी, मनमोहन पडियार, तोता सिंह नेगी, पीतांबर भट्ट, वीर सिंह कंडियाल, पूरण राणा, भगवती थपलियाल आदि मौजूद थे।