फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   problem solved on one call

एक फोन कॉल पर होंगी समस्याएं हल

Sun, 17 Jan 2016 06:46 PM IST
नई टिहरी
नई टिहरी Updated Sun, 17 Jan 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ज्योति नीरज खैरवाल ने कहा कि फरवरी से जिले में पेंशन और स्कूल हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। इसके तहत पेंशन संबंधी सभी प्रकरणों का निस्तारण एक फोन कॉल से किया जाएगा। प्रशासन पेंशन और स्कूल हेल्पलाइन के लिए टोल-फ्री नंबर जारी करेगा।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में डीएम ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों, बीडीसी, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत सहित विभिन्न बैठकों में 90 फीसदी मुद्दे पेंशन संबंधित होते हैं। कहा कि नरेंद्रनगर के समाज कल्याण विभाग में लोग रोजाना चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पेंशन प्रकरण निस्तारित नहीं हो रहेे हैं। ऐसे में उन्होंने पेंशन हेल्पलाइन शुरू करने का निर्णय लिया है। कहा कि पेंशन का सारा डेटा बेस तैयार हो गया है। स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति से लेकर शिक्षकों के लंबित प्रकरणों की शिकायत हेल्पलाइन नंबर फरवरी प्रथम सप्ताह से शुरू होगी। बताया कि किसानों को भूमि पर कौन सी फसल बेहतर हो सकती है। किसानों को बहु उपयोगी जानकारी देने के लिए टोल-फ्री नंबर शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग पर पूछे सवाल पर डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ जनता की समस्याएं हल करनी चाहिए। शहर में हो रहे अतिक्रमण पर डीएम ने कहा कि गत दिनों पुलिस ने चालन किए हैं, जिस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। वहीं रसूखदारों के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। पालिका द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर उन्होंने जल्द निर्णय लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed