फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   President and Vice President are set to be elected unopposed in SRT campus

Tehri News: एसआरटी परिसर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्विरोध बनना तय

Sat, 20 Sep 2025 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 20 Sep 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
President and Vice President are set to be elected unopposed in SRT campus
27 सितंबर को होगा एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्रसंघ का चुनाव
विज्ञापन


चंबा (टिहरी)। एसएआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्रसंघ अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्विरोध बनना तय है। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है जबकि उपाध्यक्ष के लिए एक ही उम्मीदवार ने नामांकन करवाया था।

एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ़ केसी पेटवाल ने बताया कि नाम वापसी के बाद छात्रसंघ चुनाव के सभी पदों के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार को अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी अमन पांडेय के नाम वापस लेने के बाद एबीवीपी के आशीष राणा ही मैदान में रह गए हैं जबकि उपाध्यक्ष पर एक ही प्रत्याशी आलोक कुमार ने नामांकन कराया था।
विज्ञापन

सचिव पद पर एबीवीपी के अमन सुयाल व अनुष नेगी चुनाव मैदान में हैं। सहसचिव पद पर एबीवीपी की शीतल नेगी व मांगीलाल, कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आयुष नेगी व आदित्य नौटियाल, छात्रा प्रतिनिधि के लिए भावना व नैन्सी, कार्यकारिणी सदस्य पद पर विशाल कुमार व विवि प्रतिनिधि पद पर सुधांशु डोभाल व अनामिका पंवार का नामांकन सही पाया गया। 27 सितंबर को छात्र संघ चुनाव संपन्न करवाएं जाएंगे। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ़ शंकर लाल, डॉ़ नीरज जोशी, प्रो़ आरसी रमोला, प्रो़ डीएस कैंतुरा, प्रो़ पीडी सेमल्टी, प्रो़ डीएस बागड़ी, प्रो़ सुनीता गोदियाल, प्रो़ गीताली पडियार, डॉ़ दीपक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed