{"_id":"64ad2f4f24cde419820feb56","slug":"prepare-dpr-for-plastic-waste-management-unit-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-1074-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के लिए डीपीआर करें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के लिए डीपीआर करें तैयार
विज्ञापन
डीएम ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में दिए निर्देश
नई टिहरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक हुई जिसमें ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, विकास खंड स्तरीय प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट निर्माण के डीपीआर गठित करने और व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों में शतप्रतिशत शौचालय निर्माण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीएम ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के भौतिक लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने पेयजल और जल संस्थान के अधिकारियों को योजना के तहत माहवार पूर्ण की जाने वाली योजनाओं का लक्ष्य तय कर पूर्ण करने को कहा। विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने जल जीवन मिशन के तहत विधानसभा वार शत प्रतिशत घरों को जल संयोजन से आच्छादित करने, सामुदायिक भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पतालों समेत जिले में पेयजल आपूर्ति और बेहतर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, डीएफओ पुनीत तोमर, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ डॉ. मनु जैन, सीएओ अभिलाषा भट्ट, सीईओ एलएम चमोला, एएमए जिला पंचायत संजय खंडूड़ी, जिला पंचायत सदस्य विमला खंडका आदि मौजूद थे। संवाद