{"_id":"66323cf77b12fd1579044580","slug":"preparation-to-make-ghuttu-phc-a-delivery-point-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-106549-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: घुत्तु पीएचसी को डिलीवरी प्वाइंट बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: घुत्तु पीएचसी को डिलीवरी प्वाइंट बनाने की तैयारी
Wed, 01 May 2024 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 01 May 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की बैठक में सभी केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में किसी भी महिला और बच्चे की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। बैठक में भिलंगना ब्लाॅक के घुत्तू पीएचसी में डिलीवरी प्वाइंट बनाने और घर पर प्रसव कराने की संख्या शून्य करने के भी निर्देश दिए गए।
बुधवार को समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नशामुक्ति पर विशेष फोकस करें। सीएमओ को नशामुक्ति के काउंसलरों के साथ बैठक करने, आशा और एएनएम की गतिविधियां बढ़ाने, सीएचओ और एएनएम को स्क्रीनिंग विजिट का टास्क देने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग को एएनसी जांच का ब्लाकवार ग्राफ बनाने, देवप्रयाग और जौनपुर में एएनसी जांच प्रतिशत कम होने के कारण का उचित जवाब नहीं मिलने पर संबंधित एमओआईसी का जवाब तलब करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डाॅ. मनु जैन ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत के तहत टी-3, परीक्षण उपचार और बातचीत की रणनीति बनाकर 10 दिन का विशेष अभियान चलाकर डिजिटल हीमोग्लोबिन जांच करने की तैयारी की जा रही है। जिले में 415 गांव, 146 ग्राम पंचायतें और दो वार्ड टीवी मुक्त हो चुके हैं। बैठक में सीडीओ डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद थे।