फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   preparation of adverturous tourism festival in tehri lake completed

टिहरी झील साहसिक पर्यटन उत्सव की तैयारी पूरी

Fri, 27 Nov 2015 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Fri, 27 Nov 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की पहल शनिवार से कोटीकोलानी में होने वाले दो दिवसीय टिहरी झील साहसिक पर्यटन उत्सव और निवेशक सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत, केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा और सूबे के पर्यटन मंत्री दिनेश धनै प्रात: 9.30 कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 10 बजे कोटी कालोनी में रोड शो में नंदादेवी की झांकी, छोलिया नृत्य, जौनसारी और जौनपुरी नृत्य की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए देशभर से निवेशक, टूर और ट्रेवल एजेंसियों के प्रतिनिधि यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की पहल पर दो दिवसीय साहसिक पर्यटन उत्सव आयोजित किया जा रहा है। झील में जॉरबिंग,  पैराग्लाइडिंग, लेजर शोर, आतिशबाजी प्रदर्शन, कैनोईंग, क्याकिंग, राफ्टिंग, हॉट एयर बैलून, जेट बोटिंग के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने बताया कि शनिवार को  सभी कार्यक्रम कोटी कालोनी में होंगे। मुख्यमंत्री हरीश रावत और केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा.महेश शर्मा राजीव गांधी साहसिक खेल अकादमी, मरीना होटल, बार्ज बोट का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद निवेशकों,  टूर और ट्रेवल एजेंसियों के साथ टिहरी झील में विकास की संभावनाओं पर परिचर्चा की जाएगी। रात को अकादमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हाेंगे।

29 नंवबर को प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के उपरांत रात्रि के सभी कार्यक्रम बौराड़ी स्टेडियम में होंगे। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक किशन महिपाल, कल्पना चौहान, रेशमा शाह, चंद्रदत्त सुयाल, रेनू बाला, बीना बोरा गीतों की प्रस्तुति देंगी। संगीत राजेंद्र चौहान का होगा। इससे पहले स्टेडियम में आतिशबाजी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed