फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Praminder selected for state senior kho-kho team

खो-खो प्रतियोगिता के लिए चुने गए प्रमिंदर नेगी

Sun, 13 Nov 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Praminder selected for state senior kho-kho team
टिहरी के प्रमिंदर नेगी का खो-खो के लिए हुआ चयन। - फोटो : NEW TEHRI
नरेंद्रनगर ब्लॉक के गैंडी गांव खिलाड़ी प्रमिंदर नेगी का चयन राज्य की सीनियर खो-खो टीम के लिए हुआ है। अब वह महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में होने वाली 55वीं सीनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गैंडी गांव निवासी प्रमिंदर नेगी ने बीते 6 नवंबर को हल्द्वानी के गोला पार्क हुए चयन ट्रायल में प्रतिभाग किया था। ट्रायल में राज्य भर के 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसके बाद राज्य की 15 सदस्यीय टीम में उनका चयन किया गया। प्रमिंदर नेगी वर्तमान में पौड़ी के राठ महाविद्यालय में बीपीएड का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पूर्व वह एचएनबी गढ़वाल विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल की खो-खो टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। प्रमिंदर टिहरी जिले से एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनका चयन राज्य की खो-खो की टीम में हुआ है। वन मंत्री सुबोध उनियाल, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, बीच बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंडारी, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, वीरेंद्र कंडारी, अनिल भंडारी आदि ने उनके चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed