{"_id":"6846c8843c7db1609503d579","slug":"potholes-on-the-road-become-a-problem-for-pedestrians-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-112985-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सड़क के गड्ढे बने राहगीरों के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सड़क के गड्ढे बने राहगीरों के लिए मुसीबत
Mon, 09 Jun 2025 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 09 Jun 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
वाहन पार्किंग वाली सड़क के गड्ढों पर इंटरलॉक टाइल लगाने की मांग
थत्यूड़ (टिहरी)। मरम्मत के अभाव में थत्यूड़ बाजार क्षेत्र की मुख्य सड़क की हालत बदतर होती जा रही है। ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित यह सड़क अब पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हाल ही में बनी पार्किंग क्षेत्र में जहां इंटरलॉक टाइल बिछाई गई है, वहीं उससे सटी सड़क की मरम्मत नहीं होने से आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वाहन पार्किंग के समीप बारिश होने पर समस्या और अधिक गंभीर होती जा रही है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से जब वाहन गुजरते हैं, तो गड्ढों का गंदा पानी राहगीरों पर गिर रहा है। वहीं गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीदारी के लिए आते हैं। खराब सड़क के कारण उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, महामंत्री विक्रम चौहान, कुलवीर रावत, जयप्रकाश गौड़, जगत असवाल ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे बाजार क्षेत्र की सड़क को इंटरलॉक टाइल से पक्का किया जाए। पार्किंग क्षेत्र में जब इंटरलॉक टाइल से सुधार किया जा सकता है, तो पूरे बाजार क्षेत्र को भी इसी प्रकार स्थायी समाधान दिया जाना चाहिए। इससे भविष्य में गड्ढे नहीं बनेंगे और लोगों को राहत मिलेगी। ईई सोनू कुमार त्यागी ने बताया कि बाजार क्षेत्र के वाहन पार्किंग से लेकर एसबीआई चौक तक इंटरलॉकिंग टाइल बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। इसे राज्य वित्त आयोग को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर ही कार्य शुरू किया जाएगा।