फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Players showed stamina in football league

फुटबाल लीग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 30 Aug 2021 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Players showed stamina in football league
जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित फुटबाल चैंपियनशिप में एफसी चंबा, रॉयल स्ट्राइकर, डीएफए टिहरी की टीमों ने जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई। बारिश के कारण स्टेडियम में पानी भरा होने के बावजूद खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

सोमवार को बौराड़ी में आयोजित फुटबाल लीग के पहले मैच में एफसी चंबा ने ब्लैक पैंथर की टीम को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया। दूसरे मैच में रॉयल स्ट्राइकर की टीम ने माउंटेन क्लब को 2-0 से और तीसरे मैच में डीएफए टिहरी की टीम ने चंबा-द्वितीय की टीम को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि प्रतियोगिता के लीग दौर में टॉप-8 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री प्रवीन भंडारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सात करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च होने पर भी बौराड़ी स्टेडियम की दशा नहीं सुधर पाई है। इस मौके पर पूर्व सभासद मानवेंद्र रावत, राहुल जखमोला, राजीव कठैत, राहुल बुटोला, अर्जुन बलोनी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed