{"_id":"5dd563078ebc3e5476177a82","slug":"players-selected-for-athletics-competition-new-tehri-news-drn326653922","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की देहरादून में होने वाली अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए यहां स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में छात्र-छात्राओं का ट्रायल लिया गया।
एचएनबी गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता दो-तीन दिसंबर को देहरादून में आयोजित की जानी है। प्रतियोगिता में एसआरटी परिसर के भी कई खिलाड़ियों को शामिल होना है। प्रतियोगिता में जाने से पहले एसआरटी परिसर की ओर से 100 मीटर फर्राटा रेस, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और मैराथन दौड़ के साथ ही गोला फेंक, चक्का, हैमर व भाला फेंक, ऊंची और लंबी कूद में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डा. आरबी गोदियाल ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले तैयारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। निर्णायक मंडल में प्रो. सुबोध कुमार, डा. केसी पेटवाल, डा. एलआर डंगवाल और हंसराज बिष्ट आदि शामिल थे।