फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Players knew about the life of Major Dhyan Chand

मेजर ध्यान चंद के जीवन से रूबरू हुए खिलाड़ी

Sun, 29 Aug 2021 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Players knew about the life of Major Dhyan Chand
नरेंद्रनगर में वॉलीबाल के समापन मौजूद खिलाड़ी व अन्य। - फोटो : NEW TEHRI
राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को याद किया गया। खिलाड़ियों को मेजर ध्यान चंद के जीवन से रूबरू करवाया गया। खेल दिवस पर बौराड़ी स्टेडियम में फुटबाल और पूर्णानंद स्टेडियम में वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से बौराड़ी में आयोजित 7 ए साइड फुटबाल चैंपियनशिप में माउंटेन एफसी और ब्लैक पैंथर्स के बीच पहला मुकाबला हुआ, जिसमें माउंटेन क्लब से जुबेर बेग, नबाजिश, ब्लैक पैंथर्स के ऋषि ने एक-एक गोल किया। माउंटेन क्लब ने 2-1 से मैच जीता। दूसरे मैच में न्यू दरबार स्पोर्ट्स क्लब और डिफेंडर क्लब के बीच खेला गया। न्यू दरबार के मोहित पंवार ने पहला गोल किया। डिफेंडर क्लब ने 3-1 से मैच को अपने नाम किया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र राणा, मानवेंद्र रावत, असद आलम, राजीव कठैत, अजयपाल नेगी, संजय घिल्डियाल, अर्जुन बलोनी, राजीव उनियाल, चक्रधर भद्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग की ओर से मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन पर पूर्णानंद स्टेडियम में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम मैच फ्रेंडस क्लब और सिटी क्लब के बीच खेला गया। सिटी क्लब ने फ्रेंडस क्लब को 25-21, 26-15 से पराजित किया। दूसरा मैच बद्रर्स क्लब, सिटी क्लब के बीच हुआ। सिटी क्लब ने 25-21, 25-20 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला में सिटी क्लब ने फ्रेंडस क्लब को 25-21, 25-18 से हराकर जीत दर्ज की। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी रितु जैन, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भानू प्रताप रावत, देवेश्वर रतूड़ी आदि ने विजेता, उप विजेता टीमों को पुरस्कार भेंट किया। इस मौके पर सुखदेव बडोनी, प्रेम सिंह कंडारी, दीपक रावत, सुनील कुमार, हेमंत भारती, डीएस चौहान, साधूराम, देवेंद्र, रोशन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed