{"_id":"5dd41ef38ebc3e5477445bbc","slug":"plan-for-weak-students-in-studies-new-tehri-news-drn326555024","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई में कमजोर छात्रों के लिए अलग कार्य योजना तैयार करें:बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई में कमजोर छात्रों के लिए अलग कार्य योजना तैयार करें:बिष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में अपर निदेशक माध्यमिक गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने जिले के 18 मॉडल इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों की बैठक ली। एडी ने कई प्रधानाचार्यों के बैठक में नहीं पहुंचने पर कड़ी नाराजगी जताई।
समीक्षा बैठक में कार्यक्रम समन्वयक जितेंद्र सिंह राणा ने बताया कि जिले में मई माह से माध्यमिक स्तर पर छात्रों की गुणवत्ता संवर्द्धन के लिए बाल उपलब्धि ट्रेकिंग और छात्र संप्राप्ति का कार्यक्रम लक्ष्य के अनुरूप चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में यह कार्यक्रम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मॉडल कालेजों में शुरू किया गया है। अगले वर्ष से सभी विद्यालयों में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल ने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इसे माध्यमिक स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में बीईओ शैलेंद्र चौहान,रमेश तोमर, मीनाक्षी त्यागी, राजकुमारी, डा. मनवीर सिंह नेगी, डा. वीर सिंह रावत, कैलाश डंगवाल, दीपक रतुड़ी, देवेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व सोमवार को एडी माध्यमिक ने नरेंद्रनगर ब्लाक के उच्चतर माध्यमिक स्कूल ल्वेदन कसमोली में शिक्षिका पिंकी पंवार की पत्रिका जिज्ञासा के चौथे संस्करण का विमोचन किया।