फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pilgrims throng to the pagoda for Jalabhishek

जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Fri, 21 Feb 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims throng to the pagoda for Jalabhishek
महाशिवरात्रि के अवसर पर बारिश के बावजूद भी पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। टिहरी जिले के प्राचीन शिवालय देवलसारी, कोटेश्वर, ओणेश्वर, बागेश्वर, सत्येश्वर, त्रिदेव, सुरीदेवी, बूढ़ाकेदार, बेलेश्वर और नेलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने को श्रद्धालुओं को लाइन में खड़ा रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

इधर, प्रतापनगर के ओणेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय शिवरात्रि मेले का मुख्य अतिथि सेवा टीएचडीसी के महाप्रबंधक शैलेंद्र सिंह व ब्लाक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने शुभारंभ किया। महाप्रबंधक सिंह ने कहा कि मेले आस्था और विश्वास के प्रतीक होने के साथ-साथ हमारी अनमोल धरोहर हैं। ब्लाक प्रमुख रमोला ने कहा कि ओणेश्वर मेले को राज्य मेला घोषित किया जाना चाहिए। इस मौके पर दायित्वधारी रोशन लाल सेमवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत सदस्य संजू देवी, प्रमिला उनियाल, ज्येष्ठ प्रमुख कामना देवी, उदय रावत, मुरारी लाल खंडवाल, अरविंद वर्मा, मनोज रमोला व रोशन रांगड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, भिलंगना ब्लाक के नेलेश्वर महादेव मंदिर खवाड़ा मेले में लोक गायक धूम सिंह रावत और रंगकर्मियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष कमलकृष्ण भट्ट, जिला पंचायत सदस्य धनपाल सिंह नेगी, बीडीसी सदस्य धनपाल सिंह रावत, प्रधान कुलदीप सिंह रावत, बचन सिंह रावत, चंद्रवीर नेगी, किशन सिंह रावत व उत्तम चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed