फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   picketing for the reinstatement of employees

कर्मचारियों की बहाली के लिए दिया धरना

Fri, 13 Aug 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
picketing for the reinstatement of employees
चंबा के श्रीदेव सुमन विवि में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में धर? - फोटो : NEW TEHRI
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से दो साल पहले हटाए गए उपनल और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारियों के परिजनों के साथ कांग्रेसियों ने संस्थान के गेट पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को शीघ्र बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विवि ने सितंबर 2019 में 37 उपनल और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी थी। उसके बाद से कर्मचारी सेवा बहाली की मांग करते आ रहे हैं। शुक्रवार को कर्मचारियों के परिजनों ने बादशाहीथौल स्थित विवि गेट पर धरना दिया। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी मौजूद रहे। उन्होंने कर्मचारियों को बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने धरना स्थल पर पहुंचकर बताया कि 30 सितंबर 2020 को इस मामले में शासन को पत्र भेजा गया था। 15 फरवरी 2021 को विवि मुख्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद 22 फरवरी को प्रमुख सचिव के सम्मुख भी मामले को रखा गया था। मामला शासन स्तर पर विचाराधीन है। धरना देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, कुलदीप पंवार, राजेश्वर बडोनी, राजमती देवी, सरोजनी देवी, चैता देवी, ममता देवी, प्रतिभा देवी, सोहनवीर सजवाण और शक्ति जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed