{"_id":"579a40ad4f1c1bec6a21ee85","slug":"people-starved-water-section-birket","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत से जूझ रहे खांड बिरखेत के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत से जूझ रहे खांड बिरखेत के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2014-15 में पेयजल योजना की स्वीकृति और निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बावजूद जल निगम और ग्राम पेयजल समिति खांड बिरकोट के ग्रामीणों को पानी नहीं पिला पाई है। ऐसे में ग्रामीण हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
करीब दो साल पहले खांड बिरकोट की पेयजल योजना के लिए 50 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली थी, जिसके तहत सैनसारी गदेरे महज तीन किमी पेयजल लाइन गांव तक पहुंचाई जानी थी। लेकिन दो साल बाद भी काम नहीं हो पाया है, जबकि कार्यदायी एजेंसी निर्माण कार्य जारी रहने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व बीडीसी मेंबर नारायण सिंह चौहान, पूर्व प्रधान रूप राम, चतन लाल का कहना है कि योजना का निर्माण कछुआ चाल से हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। इस बाबत जल निगम चंबा के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि योजना का निर्माण गांव की पेयजल समिति के जिम्मे है।
विज्ञापन
इस बाबत समिति और ग्राम पंचायत ही बेहतर बता सकती है। उधर, ग्राम प्रधान सुंदर लाल का कहना है कि योजना जल्द तैयार करा ली जाएगी। बताया कि पाइप लाइन समय पर नहीं मिलने से निर्माण में देरी हो रही है।