फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People of seven villages reached Mahasartal with Dhol-Damaon

ढोल-दमाऊं के साथ महासरताल पहुंचे सात गांव के लोग

Sat, 19 Jun 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
People of seven villages reached Mahasartal with Dhol-Damaon
भिलंगना ब्लाक में महासरताल धार्मिक और साहसिक पर्यटन पैदल यात्रा शनिवार को बूढ़ाकेदार से शुरू हुई। हर साल होने वाली दो दिवसीय धार्मिक यात्रा में शामिल सात गांव के लोग ढोल-दमाऊं के साथ रात नौ बजे महासरताल पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद आज रविवार को गंगा दशहरे पर क्षेत्र की खुशहाली के लिए हवन-यज्ञ के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रसाद वितरण के बाद डोली यात्रा विशन गांव पहुंचकर डोली महासरनाग मंदिर में विराजमान होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम थाती-बूढ़ाकेदार, विशन, कोट, भिगुन-दल्ला, जखाणा, तोली और तितरूणा के ग्रामीण बूढ़ाकेदारनाथ मंदिर में ढोल-दमाऊ और रणसिंगे के साथ एकत्रित हुए। वहां ढोल-दमाऊं की थाप पर अवतरित देवता की अनुमति के बाद यात्रा शुरू हुई। 14 किमी की पैदल यात्रा कोट-विशन होते हुए निकली। थाती के प्रधान सनोप सिंह राणा और चंद्रेश नाथ ने बताया कि डोली यात्रा रात करीब नौ बजे महासरताल पहुंचेगी, वहां पहुंचते ही पहले महासरताल और उसके बाद महासर नाग की बहन मारियाणि ताल की परिक्रमा की जाएगी। उसके बाद महासरनाग की डोली मंदिर में विश्राम करेगी और भक्तगण अलाव के सहारे बैठकर रातभर भजन-कीर्तिन करेंगे। उन्होंने बताया कि मंगा दशहरे के पर्व पर रविवार सुबह शुभ मुुहुर्त पर देव डोली ताल में स्नान उसके बाद श्रद्धालु भी ताल में डुबकी लगाएंगे। हर साल होने वाली इस पैदल डोली यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शिरकत करते हैं। यात्रा शुरू होने पर घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने भी डोली के दर्शन कर मन्नते मांगी। पैदल यात्रा में मंदिर समिति के अध्यक्ष कमल सिंह राणा, भूपेंद्र नेगी, मुकेश नाथ, हार्दिक नेगी सहित कई शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed