Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People are angry over not implementing land settlement in Narendranagar

Tehri News: नरेंद्रनगर में भू-बंदोबस्त लागू नहीं करने पर लोगों में आक्रोश

Tue, 10 Jun 2025 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 10 Jun 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
People are angry over not implementing land settlement in Narendranagar
भू-बंदोबस्त संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से करेगा भेंट
विज्ञापन


नरेंद्रनगर (टिहरी)। शहर में भू-बंदोबस्त लागू नहीं करने पर समिति से जुड़े लोगों ने आक्रोश जताया। समिति पदाधिकारियों ने बैठक कर निर्णय लिया कि शीघ्र समिति का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भेंट कर भू-बंदोबस्त लागू करने की मांग करेगा।

भू-बंदोबस्त संघर्ष समिति नरेंद्रनगर के पूर्व में तय कार्यक्रम के मुताबिक मंगलवार को सामुदायिक भवन में समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह आर्य की अध्यक्षता में नगर के भवन, भूमि व दुकान स्वामियों ने बैठक की। समिति अध्यक्ष आर्य ने कहा कि आजादी के 75 साल के बाद भी नरेंद्रनगर शहर का भू-बंदोबस्त नहीं हो गया है, जिससे लोगों की करोड़ रुपये की संपत्तियों का कोई मूल्य नहीं हैं। साथ ही भू बंदोबस्त लागू नहीं किए जाने से सरकार को भी करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

समिति से जुड़े सोबन सिंह नेगी ने कहा कि भू-बंदोबस्त लागू नहीं होने से शहर के मलिन बस्ती बखरियाणा के लोगों को आज तक सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है। मामले में सरकार द्वारा नरेंद्रनगर की जनता के हित में कोई उचित निर्णय नहीं लिया जाता है, तो नगर के लोग आंदोलन शुरू करेंगे। बैठक निर्णय लिया गया कि नरेंद्रनगर विधायक व वन मंत्री सुबोध उनियाल को विश्वास में लेकर भू-बंदोबस्त की कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर धर्म सिंह चौहान, प्रताप सिंह, सुंदर लाल, शीशपाल सिंह, अशोक बजाज, सूरत सिंह, रामपाल, रविंद्र खट्टर, उषा कैंतुरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed