फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pawar remained on hunger strike to make Uttarakhand drug free

Tehri News: उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए अनशन पर डटे रहे पंवार

Thu, 12 Dec 2024 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 12 Dec 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
Pawar remained on hunger strike to make Uttarakhand drug free
लंबगांव (टिहरी)। उत्तराखंड को नशामुक्त राज्य बनाने की मांग को लेकर 72 वर्षीय राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार पांचवें दिन भी अनशन पर डटे रहे। राज्य आंदोलनकारी को समर्थन देने के लिए लोगों का आवागमन दिनभर लगा रहा। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को राज्य के युवाओं के हित और आंदोलनकारी के स्वास्थ्य की सुध लेते हुए शीघ्र ही उनकी मांग पूरी करनी चाहिए। पंवार सात दिसंबर से अपने लंबगांव स्थित आवास पर बेमियादी अनशन पर बैठे हैं। वे लंबे समय से उत्तराखंड राज्य को नशामुक्त राज्य बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि शासन-प्रशासन के स्तर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने अनशन शुरू किया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल, कुंवर सिंह पंवार, पूर्व बीडीसी सदस्य हरि प्रसाद डिमरी, पूर्व सभासद सौरभ पंवार, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लाॅक अध्यक्ष कुंदन सिंह पंवार, जयेंद्र रांगड़, धनपाल पंवार, कीर्ति सिंह पंवार ने अनशन स्थल पर जाकर उन्हें समर्थन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed