{"_id":"61a0d83cc5e59068eb1238b8","slug":"parking-in-chamba-will-be-ready-in-december-new-tehri-news-drn397085627","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में तैयार हो जाएगी चंबा में पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में तैयार हो जाएगी चंबा में पार्किंग
विज्ञापन
चंबा में छह साल से अधर में लटकी मल्टी लेवल वाहन पार्किंग का निर्माण अब अंतिम चरण में। एक करोड़ 30 लाख की लागत से शेष कार्य जोरशोर से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने 31 दिसंबर तक पार्किंग को शुरू करने का लक्ष्य रखा है। चार मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण पूरा होने से चंबा में लोगों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इस पार्किंग में एक साथ 15 बड़ी बसें और 55 कारें खड़ी हो सकेंगी।
चंबा टिहरी जिलेे का प्रमुख केंद्र बिंदु होने के साथ-साथ चारधाम यात्रा का भी मुख्य पड़ाव है। नगर क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण अक्सर बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है। नगर क्षेत्र की सड़कें संकरी होने के कारण चारधाम यात्रा और शादी-विवाह के सीजन में समस्या और विकट हो जाती है। समस्या को देखते हुए 2015 में सरकार ने पुरानी टिहरी रोड पर चार मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग के लिए 6 करोड़ 93 लाख रुपये की धनराशि जारी की थी। 2017 में पार्किंग का ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका था। लेकिन नीचे की मंजिल में रैंप, पांच दुकानों, पानी का टैंक और बिजली संबंधी कार्य बजट के अभाव में अधूरा रह गया था। शेष कार्य पूरा करने के लिए सरकार ने जून माह में एक करोड़ 30 लाख की धनराशि जारी की थी। छह साल के इंतजार के बाद अब दिसंबर माह में चंबावासियों को पार्किंग की सुविधा मिलने की उम्मीद है। लोनिवि चंबा के ईई एनएस खोलिया ने बताया कि पार्किंग का निर्माण अंतिम चरण में है। 31 दिसंबर को पार्किंग जनता को समर्पित कर दी जाएगी।