फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Parents should keep an eye on their children's activities: Naithani

बच्चों की हर गतिविधियों पर नजर रखे अभिभावक : नैथानी

Tue, 31 Mar 2026 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 31 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Parents should keep an eye on their children's activities: Naithani
नई टिहरी। सरस्वती शिशु मंदिर नई टिहरी का वार्षिक परीक्षा परिणाम विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल कुमार नैथानी की अध्यक्षता में घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


विद्यालय प्रधानाचार्य नैथानी ने बताया कि कक्षा 1 में विहान तड़ियाल, वंशिका गुनसोला, 2 में त्रिषा, आदर्श सकलानी, 3 में आंशिका, नैतिक खंडेलवाल, 4 में आलोकिता, अनिरुद्ध सिंह तथा कक्षा 5 में आकृति और अमन रमोला क्रमश: प्रथम और दूसरे स्थान पर रहे। नर्सरी में ऋषभ, रुद्रांश चौहान, एलकेजी में आराध्या नेगी, आद्विक उनियाल, यूकेजी में आरुषी और आरव पहले और दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की हर गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील की। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार जैन, ने कहा कि विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों में शिशु मंदिर में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ संस्कारवान शिक्षा दी जाती है। कहा कि विद्यालय में समय-समय पर सांस्कृतिक गतिविधि, खेलकूद के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न करवाई जाती है, ताकि छात्रों का मानसिक और शारीरिक विकास भी हो सके। इस अवसर पर उपाध्यक्ष धनपाल गुनसोला, व्यवस्थापक रामलाल नौटियाल, कोषाध्यक्ष राधेकृष्ण सेमवाल, महिला समिति की अध्यक्ष रोशनी कुमाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed