फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Panchayat representatives locked the block headquarters

Tehri News: पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लाॅक मुख्यालयों में की तालाबंदी

Tue, 30 Jul 2024 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 30 Jul 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives locked the block headquarters
नरेंद्रनगर ब्लॉक मुख्यालय में कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते पंचायत प्रतिनि​धि।
कंडीसौड़/ लंबगांव/ नरेंद्रनगर। पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की मांग को लेकर कंडीसौड़, प्रतापनगर और नरेंद्रनगर ब्लाॅक कार्यालय में ग्राम प्रधानों, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों ने सांकेतिक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविडकाल में दो साल गांव में विकास कार्य पूरी तरह से ठप रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अभी ब्लाॅक कार्यालय में एक घंटे का सांकेतिक तालाबंदी की गई है। प्रदेश सरकार ने शीघ्र ही पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बाद में मांग के समर्थन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, ओमप्रकाश बधानी, विनोद भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष लोकपाल सिंह कंडियाल, धन सिंह सजवाण, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, दयाल सिंह रावत, वीरेंद्र रांगड़, नत्थी सिंह राणा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी। जनपद के भटवाड़ी सहित चिन्यालीसौड़, पुरोला और डुंडा के प्रधानों ने विकासखंड मुख्यालयों में तालाबंदी की। ग्राम प्रधानों का कहना है कि जब तक उनका कार्यकाल दो वर्ष नहीं बढ़ाया जाता है। तब तक उनका प्रदेश स्तर पर आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, आगे ओर भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटवाड़ी ब्लॉक में प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव प्रताप रावत सहित चिन्यालीसौड़ में ब्लॉक अध्यक्ष कोमल सिंह राणा, पुरोला में अंकित रावत और डुंडा में बृजपाल रजवार के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालयों में एकत्र हुए। रावत ने कहा कि मांगों को लेकर देहरादून में भी प्रदेशव्यापी धरना दिया जा रहा है, लेकिन उसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस मौके पर राजेश राणा, ममलेश भट्ट, संजू नेगी, मंजू रावत, संतोष नौटियाल, प्रीतम रावत, श्यालिकराम भट्ट, चिन्यालीसौड़ में बिशन लाल, शिवराज बिष्ट, सुंदर नौटियाल, दीपचंद, जसपाल, जयानंद, युद्धवीर भंडारी, आशा देवी, उर्मिला देवी और पुरोला में अनिता, अरविंद पंवार, विरेंद्र राणा, धीरपाल सरियाल मौजूद रहे।

नरेंद्रनगर ब्लॉक मुख्यालय में कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते पंचायत प्रतिनिधि।

नरेंद्रनगर ब्लॉक मुख्यालय में कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते पंचायत प्रतिनिधि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed