फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Oxygen plant will prove to be a milestone for the region: Shah

ऑक्सीजन प्लांट क्षेत्र के लिए होगा मील का पत्थर साबित : शाह

Sun, 24 Apr 2022 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will prove to be a milestone for the region: Shah
लंबगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी लेती सांसद मा - फोटो : NEW TEHRI
बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में भी मरीजों को अब ऑक्सीजन सुविधा मिल सकेगी। सांसद निधि और अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग करीब 56 लाख 50 हजार की लागत से निर्मित ऑक्सीजन प्लांट का टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन

रविवार को सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में निर्मित ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। कहा कि 2021 में कोरोना संकट काल में उन्होंने सांसद निधि से 50 लाख रुपये की धनराशि देकर प्लांट का निर्माण करवाया है। अब क्षेत्र के ऑक्सीजन संबंधी समस्या से पीड़ित लोगों को बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कहा कि क्षेत्र के सार्वजनिक विकास कार्यों में धन की कमी आडे़ नहीं आएगी। उन्होंने कोविड के दौरान सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए सम्मानित किया। चिकित्सा प्रभारी डा. कुलभूषण त्यागी ने बताया कि आक्सीजन प्लांट से 193 लीटर प्रति घंटा ऑक्सीजन मिलेगी, जिससे अस्पताल के 30 बेड को 24 घंटे आक्सीजन मिल मिल सकेगी। इस मौके पर सीएमओ डा. संजय जैन, पूर्व राज्यमंत्री रोशन लाल सेमवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर राणा, डा. आकाशदीप, ममता पंवार, रोशन रांगड, गोविंद रावत, परमवीर पंवार, मुरारी रांगड, हर्षमणि सेमवाल, चंद्रशेखर पैन्यूली, सतपाल कलूड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed