फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Oxygen plant installation work started at CHC Chaud-Lambagaon

सीएचसी चौंड-लंबगांव में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू

Mon, 19 Jul 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant installation work started at CHC Chaud-Lambagaon
प्रतापनगर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड-लंबगांव में 250 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण शुरू हो गया है। एक माह में प्लांट का प्लेटफार्म बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद मशीन का इंस्टॉलेशन और अन्य कार्य किए जाएंगे। कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए यह प्लांट क्षेत्र के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन

सीएचसी चौंड-लंबगांव में एक करोड़ 20 लाख की लागत से 250 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्लांट के लिए टिहरी सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह ने सांसद निधि से 50 लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग को जारी किए है, जबकि शेष धनराशि राज्य सरकार देगी। गत दिवस अमेरिकन इंडियन ट्रस्ट के सदस्य मदन सिंह रावत और ग्रामीण निर्माण विभाग की संयुक्त देखरेख में प्लांट का कार्य शुरू हुआ। रावत ने बताया कि प्लांट को अमेरिकन इंडियन ट्रस्ट लगाकर तैयार करेगा जबकि सिविल वर्क की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग को सौंपी है। ग्रामीण निर्माण विभाग के अवर अभियंता हरीश थपलियाल ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट का प्लेटफार्म करीब एक माह में तैयार हो जाएगा। इसके बाद पाइप लाइन, बूस्टर और सप्लाई का कार्य होगा। कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए जिले के प्रभारी मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट और बच्चों के लिए 10-10 बेड़ के अतिरिक्त आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू होने पर लंबगांव व्यापार मंडल के अध्यक्ष युद्धवीर राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार, धूम सिंह रांगड, केशव रावत खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed