फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Other villagers of the border Gangi village also remained firm on the protest

Tehri News: सीमांत गंगी गांव के ग्रामीण दूसरे भी डटे रहे धरने पर

Thu, 21 Nov 2024 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 21 Nov 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
Other villagers of the border Gangi village also remained firm on the protest
घनसाली (टिहरी)। सीमांत गंगी गांव को बिजली और और संचार सेवा से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने मांगे न माने जाने का धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि वे आज गांव जाकर लोगों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


भिलंगना ब्लॉक का सीमांत गंगी गांव में बिजली और संचार सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ता है। गत दिवस देवलंग गांव के पूर्व प्रधान सौकिन सिंह भंडारी और चंदला गांव के पूर्व प्रधान गजेंद्र पैन्यूली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रागंण में गांव का विद्युतीकरण करने और मोबाइल सेेवा से जोड़ने की मांग को लेकर धरना शुरू किया था, जो दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने धरना जारी रखा।
विज्ञापन

गांव के नयन सिंह राणा, प्यार सिंह ने कहा गंगी टिहरी जिले का सीमांत गांव होने के साथ ही चीन-तिब्बत सीमा से भी सटा है। आजादी के सात दशक से अधिक समय बाद भी ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है। जल्द ही दो सूत्री मांग पर कार्रवाई न होने पर 25 नवंबर से भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना देने वालों में नैन सिंह, धर्म सिंह, उत्तम सिंह, पदम सिंह, सोहन सिंह, बचन सिंह, शंकर सिंह मंगल सिंह, शेर सिंह बैठे रहे। एसडीएम अपूर्वा सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार को ऊर्जा निगम, बीएसएनएल और राजस्व विभाग के अधिकारी गंगी गांव जाकर धरने पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता करेंगी। शीघ्र ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed