फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Opposition to holding sale near Ghansali Chamiyala market

Tehri News: घनसाली और चमियाला बाजार के पास सेल लगाने का विरोध

Fri, 19 Dec 2025 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 19 Dec 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Opposition to holding sale near Ghansali Chamiyala market
घनसाली(टिहरी)। घनसाली और चमियाला के व्यापार मंडल ने नगर के पांच किमी क्षेत्र में किसी मेले व सेल लगाने की अनुमति नहीं देने की मांग की है। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन ने सेल लगाने की एनओसी दी तो सभी व्यापारी दुकानों की चाबी प्रशासन को सौंपकर आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। व्यापार मंडल घनसाली और चमियाला ने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में उन्होंने दोनों बाजार क्षेत्र के पांच किमी दायरे में किसी प्रकार की सेल लगाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में मेले के नाम पर सेल लगाई जाती है, जिससे स्थानीय व्यापार चौपट हो रहा है। व्यापारियों ने कहा कि पहाड़ पहले ही पलायन की मार झेल रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग से भी व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। फेरी वाले भी स्थानीय बाजार का व्यवसाय चौपट कर रहे हैं। घनसाली व्यापार मंडल अध्यक्ष स्नेह कैलाश बडोनी और चमियाला व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि और चमियाला बाजार में कुछ लोग सेल लगाते हैं जिससे उनका व्यवसाय खासा प्रभावित हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने घनसाली और चमियाला बाजार के पांच किमी दायरे में सीजनली मेला (सेल) लगाने की अनुमति दी तो चमियाला और घनसाली के सभी व्यापारी अपनी दुकानाें की चाबी जिला प्रशासन को सौंपने के बाद बेमियादी आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed