{"_id":"6ae0a61ccbbfe67aa10b77de","slug":"operation-of-panchakarma-center-stalled-due-to-issues-regarding-posts-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122050-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पदों के फेर में अटका पंचकर्म सेंटर का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पदों के फेर में अटका पंचकर्म सेंटर का संचालन
Tue, 27 Oct 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के पौखाल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पंचकर्म की सुविधा शुरू होने का इंतजार लंबा खिंच सकता है। करीब एक साल पहले पंचकर्म सेंटर के लिए लाखों के उपकरण पहुंच चुके हैं लेकिन दो पंचकर्म सहायकों के पदों को शासन स्तर से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण संचालन अटका हुआ है। ऐसे में कमरों में बंद उपकरणों का उपयोग नहीं हो पा रहा है जबकि स्थानीय लोग लंबे समय से सेंटर शुरू करने की मांग करते आ रहे हैं।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टर और फार्मासिस्ट कार्यरत हैं, लेकिन पंचकर्म सुविधा के संचालन के लिए जरूरी पदों का सृजन नहीं हो पाया है। पंचकर्म के तहत तेल मालिश, भाप चिकित्सा और शिरोधारा जैसी प्रक्रियाएं की जाती हैं। सेंटर के लिए उपकरण पहुंचने के बावजूद उक्त सुविधाओं का लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय निवासी समर सिंह भंडारी, गब्बर सिंह रावत का कहना है कि जब पदों का सृजन नहीं हुआ था तो उपकरण पहले क्यों खरीद लिए गए। कमरों में बंद उपकरणों की देखरेख भी नहीं हो पा रही है। उन्होंने विभाग से जल्द पद स्वीकृत कर पंचकर्म सेंटर का संचालन शुरू करने की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को उपचार के लिए अन्य जगह न जाने पड़े।
विज्ञापन
पंचकर्म सेंटर में पदों के सृजन का प्रस्ताव पहले ही निदेशालय को भेजा जा चुका है। दो पंचकर्म सहायकों के पदों को स्वीकृति नहीं मिल पाई है। स्वीकृति मिलने के बाद ही केंद्र का संचालन शुरू किया जाएगा।
- डॉ. सुभाष चंद्र, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी टिहरी