{"_id":"6ae0a95e00fe36c7c90ea624","slug":"at-the-camp-doctors-examined-peoples-health-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122053-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: शिविर में डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य को जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: शिविर में डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य को जांचा
Tue, 27 Oct 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
शिविर में डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य को जांचा नई टिहरी। भिलंगना के राजकीय इंटर कॉलेज धमातोली में भारत हार्ट इंस्टीट्यूट एंड मल्टी सुपर स्पेशलिटी की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 114 लोगों की जांच की। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ एसएन जोशी ने किया। उन्होंने ने कहा कि गीता परिवार की ओर से विगत कई वर्षों से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। गीता परिवार की ओर से जीआईसी धमातोली में 19 वां स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। डॉ़ जेपी नवानी, डॉ़ आरएस राणा, डॉ़ आशुतोष ने शिविर में आए लोगों के हृदय, हड्डी, सामान्य रोग, ईसीजी, ब्लड शुगर आदि की जांच कर निशुल्क दवा दी। इस मौके पर सुनील कुकरेती, भारती, राधिका, प्रणय जोशी, पुरुषोत्तम उनियाल आदि मौजूद थे। संवाद
सरकार मेडिकल कॉलेज का शासनादेश करे जारी
नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बौराड़ी के गणेश चौक में 88वें धरना तथा 57वें क्रमिक अनशन जारी रहा। मंगलवार को नागरिक मंच संरक्षक चंडी प्रसाद डबराल क्रमिक अनशन पर बैठे। जिला अस्पताल में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल जाती तो मरीजों को ऋषिकेश और देहरादून का रुख नहीं करना पड़ता। लोगों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को देखते हुए सरकार को प्राथमिकता से जिला अस्पताल में मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध करनी चाहिए। इस मौके पर जीतराम भट्ट, किशोरी लाल चमोली, त्रिलोक चंद रमोला, भरत सिंह रावत, कमल सिंह महर, शशी बहुगुणा, कुशाल सिंह नेगी, भगवान देई तोपवाल आदि मौजूद थे। संवाद