{"_id":"67850d4bde05a0f1d70f0810","slug":"open-gym-was-set-up-to-keep-children-away-from-mobile-phones-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-110591-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए लगाया गया ओपन जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए लगाया गया ओपन जिम
Mon, 13 Jan 2025 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 13 Jan 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। सर्दियों की छुट्टियों में बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने और उनके शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य वित्त योजना से करीब 2.45 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत भरपूर के स्यालगी में ओपन जिम लगाए गए हैं।
निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने बताया कि स्यालगी के ओपन जिम में दिनभर खेलते हुए बच्चों ने कहा कि उन्हें मोबाइल गेम्स से ज्यादा मजा जिम पार्क में दोस्तों के साथ खेलने में आता है। समीर, अभिराज, आयुष, ओमबीर, अंबिका, रितिका ने बताया कि ओपन जिम पार्क में खेलते हुए उनका शरीर स्वस्थ रहता है और यह छुट्टियों का बेहतर उपयोग है।
भरपूर की पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आरती कलूड़ा ने कहा कि पट्टी रौंद रमौली क्षेत्र में यह पहला ओपन जिम है। रमोला ने बताया कि प्रतापनगर तिराहा, स्यालगी, कुडियालगांव, डोबरा पुल के पास, सेम मुखेम, मडभागी सौंड़ और सेम घंडियालकी स्थानों पर ओपन जिम लगाए जा चुके हैं। संवाद