{"_id":"68e50829fcefe75420081b47","slug":"only-sports-will-build-a-strong-and-healthy-india-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-115045-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: खेलों से ही होगा मजबूत और स्वस्थ भारत का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: खेलों से ही होगा मजबूत और स्वस्थ भारत का निर्माण
Tue, 07 Oct 2025 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 07 Oct 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
अंडर-17 की 800 मीटर दौड़ में खांकर के अखिल और आगर की सिमरन रही प्रथम
नरेंद्रनगर (टिहरी)। माध्यमिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन खेल-कूद प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच दौड़ कराई गई। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरूआत करते हुए कहा कि खेलों से ही मजबूत और स्वस्थ भारत का निर्माण होगा।
जिला खेल समन्वयक विनोद नेगी ने बताया कि मंगलवार को बालक वर्ग में अंडर-17 की 800 मीटर दौड़ में जीआईसी खांकर का अखिल रौतेला प्रथम रहा। जबकि दोगी पुर्वाला इंटर कॉलेज के अभिषेक सिंह द्वितीय और माध्यमिक स्कूल बदहाल का अनुज भंडारी तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में अंडर-17 की 800 मीटर दौड़ में जीआईसी आगर की सिमरन रावत प्रथम, जीआईसी गूलर की निशा द्वितीय और जीआईसी मठियाली की राधिका तृतीय स्थान पर रही।
बालिका वर्ग अंडर- 14 की 600 मीटर दौड़ में माध्यमिक स्कूल राजीव ग्राम की मीनाक्षी प्रथम, जीआईसी दुआधार की अर्पिता द्वितीय और जीआईसी खरसाड़ा की लावण्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग अंडर-14 की 600 मीटर रेस में माध्यमिक स्कूल राजीव ग्राम के राहुल प्रथम, जीआईसी पोखरी के आदर्श द्वितीय और जाजल इंटर कॉलेज के तेजस ने तृतीय स्थान हासिल किया है। इस मौके पर ब्लॉक खेल समन्वयक सुरेंद्र चौधरी, व्यायाम शिक्षक दाता राम भट्ट, राजपाल राणा, सूर्यप्रकाश जोशी, महेश पालीवाल और संतोष राणा आदि मौजूद थे।