फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'Online learning challenge of students'

‘छात्र छात्राओं का ऑनलाइन शिक्षण चुनौती’

Sun, 31 May 2020 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
'Online learning challenge of students'
शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी (क्वीली) के हिंदी विभाग की ओर से रविवार को वेबिनार का आयोजन हुआ। ‘ऑनलाइन शिक्षण पद्धति उपलब्धियां, समस्याएं, संभावनाएं’ विषय पर अपने विचार रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऑनलाइन पठन, पाठन बेशक समय की मांग है, लेकिन सबका इससे जुड़ पाना चुनौती भी है।
विज्ञापन

इससे पूर्व वेबिनार का मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. एनपी माहेश्वरी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कोर्स परंपरागत कोर्स की अपेक्षा कम खर्चीले, लचीले और अधिक विकल्प की सुविधा से युक्त हैं। लेकिन ऑनलाइन कोर्स डिजाइन करते समय कंटेंट कलेक्शन, कंटेंट मैनेजमेंट, कनेक्टिविटी, को-ऑर्डिनेशन, कैपेसिटी बिल्डिंग पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

डॉ. नीलम राठी ने लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शिक्षा को समय की जरूरत बताया, लेकिन यह भी कहा कि यह परंपरागत शिक्षण का विकल्प नहीं हो सकता।
वेबिनार की संयोजक और महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुमिता श्रीवास्तव ने कहा कि सभी छात्रों को ऑनलाइन शिक्षण पद्धति से जोड़ने के लिए संसाधनों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी विभागाध्यक्ष डा. राम भरोसे ने बताया कि वेबिनार में करीब पांच सौ से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। वेबिनार में डॉ. विनय गुदारी, प्रवीण बौद्ध, डॉ. एके सिंह डॉ. विवेकानंद भट्ट, डॉ. मुकेश सेमवाल, डॉ. वंदना सेमवाल ने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed