फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   One lakh people will get corona vaccine

एक लाख लोगों को लगेगा कोरोना का टीका

Tue, 02 Mar 2021 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
One lakh people will get corona vaccine
नई टिहरी में स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेते डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : NEW TEHRI
कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को लेकर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए गए। तीसरे चरण में 45 से 59 वर्ष के बीमार व्यक्तियों और 60 वर्ष से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने टीकाकरण प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीएमओ डा. सुमन आर्य ने बताया जिले में तीसरे चरण के नौ सीएचसी, चार पीएचसी, जिला अस्पताल बौराड़ी और संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में टीकाकरण किया जाएगा। तीसरे चरण में करीब एक लाख 20 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। बैठक में सीडीओ अभिषेक रूहेला, एसीएमओ डा. दीपा रूवाली, डा. एलडी सेमवाल, सीएमएस डा. अमित राय, सीओ महेशचंद्र बिंजौला मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed