फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   On the suspicious death of the daughter, the mother gave a complaint against the in-laws

बेटी की संदिग्ध मौत पर मां ने सुसरालियों के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 03 May 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
On the suspicious death of the daughter, the mother gave a complaint against the in-laws
प्रतापनगर ब्लाक के ग्राम कुड़ी निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने मृतका के पति, सास-ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ लंबगांव पुलिस थाने में तहरीर देकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

गजा तहसील क्षेत्र के ग्राम नैचोली निवासी सुमेरा देवी ने लंबगांव थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी सुनीता देवी (25) पत्नी विकास अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ छह अप्रैल को अपने मायके नैचोली आई थी। 29 अप्रैल को विकास ने उन्हें फोन किया कि वह 30 अप्रैल को सुनीता को लेने नैचोली आ रहा है। बेटी को ससुराल भेजने के लिए वह 30 अप्रैल को सुबह सामान लेने गजा बाजार गई थी। इस बीच विकास नैचोली आया और घर में ताला लगाकर किसी को बताए बगैर सुनीता और दो बच्चों को अपने साथ ले गया। कुछ घंटे बाद विकास ने फोन किया कि सुनीता की तबियत खराब हो गई है, वह उसे अस्पताल लेकर जा रहा है। यह खबर सुनकर सुमेरी देवी बेटी के ससुराल कुड़ी पहुंची, तो विकास ने बताया कि सुनीता की तबियत ज्यादा खराब होने पर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सुमेरा देवी ने बताया कि मृतका का शरीर देखने पर उसके गले पर गहरे निशान पड़े हुए थे, जिससे स्पष्ट है कि सुनीता की गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में मृतका के पति विकास सहित हरीश, त्रिवेंद्र लाल तीनों पुत्र पूरण लाल, पूरण लाल और जलमा देवी पत्नी पूरण लाल सभी निवासी ग्राम कुड़ी पट्टी भदूरा पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि विवाह के साढ़े चार साल से वह अक्सर दहेज के लिए बेटी का उत्पीड़न करते थे। इस बाबत एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed