फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   On the arrival of the Chief Minister, soil was uprooted from the filled pits

Tehri News: मुख्यमंत्री के आने पर भरे गड्ढों से उखड़ी मिट्टी

Mon, 06 Jan 2025 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 06 Jan 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
On the arrival of the Chief Minister, soil was uprooted from the filled pits
मैंडखाल-ज्वारना सड़क का डामरीकरण नहीं होने से बनी है बदहाल
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक की मैंडखाल-ज्वारना सड़क डामरीकरण के अभाव में बदहाल बनी है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क के डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। सड़क की सबसे खराब स्थिति मैंडखाल बाजार में है। अगस्त में सीएम के आने पर मिट्टी से गड्ढों को भर दिया था, जो अब उखड़ गई है। तब पक्के डामरीकरण का वायदा किया गया था, लेकिन आज भी समस्या हल नहीं हो पाई है।



मैंडखाल-ज्वारना मोटर मार्ग का डामरीकरण नहीं होने से बदहाल बना है। मैंडखाल-ज्वारना मोटर मार्ग से गुसाईं और नगुण पट्टी के गांव के ग्रामीण, चंबा-मसूरी-देहरादून आवागमन करने वाले सैकड़ों वाहन राेज आवाजाही करते हैं। सड़क की सबसे अधिक खराब स्थिति मैंडखाल बाजार के बीचों-बीच है।
विज्ञापन

मैंडखाल व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण नौटियाल ने बताया कि बाजार में सड़क के किनारे बनी नालियों का पानी सड़क पर बहने से स्थिति खराब हो चुकी है। सड़क पर नालियों का पानी आने से बाजार में पैदल चलने वाले लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बताया कि कई बार व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि चंबा से बाजार में खराब हुई सड़क की मरम्मत किए जाने की मांग की, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंडखाल बाजार क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों का केंद्र बिंदु है। गत 30 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कागुड़ा नागराज मंदिर के दौरे के दौरान विभाग ने सड़क पर बने गड्ढों को मिट्टी से भर दिया था। व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए सड़क पर पक्का पैचवर्क करके मरम्मत की मांग थी, लेकिन विभाग ने गड्ढों पर मिट्टी भरकर इतिश्री कर दी। बताया गया कि एक सप्ताह के भीतर गड्ढों में भरी गई मिट्टी पूरी तरह से उखड़ गई गई। कहा कि जल्द मैंडखाल बाजार और मैंडलखाल-ज्वारना सड़क पर पैंचवर्क कार्य नहीं किया जाता है। क्षेत्र के लोग धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।


इनका कहना-

मैंडखाल बाजार में सड़क के किनारे पानी के निकासी के लिए बनाई गई नालियों से पानी सड़क पर आ जाता है। जिससे सड़क पर गड्ढे बन गए है। अगस्त माह में गड्ढों को कच्चे पैचवर्क से भरा गया था। आगामी दिनों में धूप में तेजी आने के बाद सड़क पर बने गड्ढों को पक्के पैचवर्क से भर दिया जाएगा।

जगदीश खाती, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चंबा ।
जारी-मुनेंद्र नेगी / राजपाल सिंह गुसाईं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed