फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Officers did not reach roster meeting, boycott meeting

रोस्टर बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, बैठक का बहिष्कार

Fri, 14 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Officers did not reach roster meeting, boycott meeting
ग्राम पंचायतों के विकास के लिए गांव स्तर पर बैठक कर योजनाएं तैयार की जाती हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सरकार की मंशा को पलीता लगा रहे हैं। जौनपुर ब्लाक में ग्राम पंचायत डांडा की बेली में हुई प्रथम रोस्टर की बैठक में सभी विभागों को शामिल होना था, लेकिन बैठक में पंचायत विकास अधिकारी एमएल पठोई और बाल विकास से प्रभा गौड़ के अलावा कोई अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचा। इससे नाराज जिला पंचायत सदस्य सनवीर बेलवाल, प्रधान संगीता देवी और पूर्व प्रधान सज्जन बेलवाल ने लापरवाह अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति में बैठक करने का कोई औचित्य नहीं है। इस बाबत बीडीओ पुष्कर सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी विभागों को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed