फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   officer, employees of govt offices found abscect during inspection

ड्यूटी से गायब मिले अधिकारी-कर्मी, कटेगा वेतन

Thu, 11 Jun 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 11 Jun 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन

नरेंद्रनगर के कई सरकारी कार्यालयों में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी युगल किशोर पंत पहुंचे। यहां अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, यह स्थिति देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने अनुपस्थित रहे अधिकारियों और कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकन को कहा।

विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी, पीएमजीएसवाई, सिंचाई विभाग, जिला पंचायत राज विभाग और सुमन चिकित्सालय में विभागाध्यक्ष भी गायब मिले। डीएम ने कहा कि विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों से शिकायत मिल रही थी कि यहां कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारी ऋषिकेश, देहरादून रहते हैं। वे प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सुबह 11 बजे से पहले कोई अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। सांय 4 बजते ही सभी अपने घरों को रवाना हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीएम पंत प्रात: 8 बजे सबसे पहले श्रीदेव सुमन चिकित्सालय पहुंचे। वहां सीएमएस, तीन डॉक्टर और 27 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद डीएम ने वार्डों में जाकर भर्ती रोगियों से बातचीत की। रसोई घर और चिकित्सालय परिसर की सफाई व्यवस्था पर उन्होंने असंतोष जताया।

उसके बाद डीएम 10 बजे मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां मुख्य कृषि अधिकारी, एक कर्मचारी नदारत मिला। सिंचाई विभाग में ईई सहित 9 कर्मचारी गायब मिले।

 जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में डीपीआरओ और तीन कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 9 कर्मचारी नदारत मिले। पीएमजीएसवाई कार्यालय में ईई के अलावा 4 कर्मचारी गायब मिले। डीएम ने बताया कि अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।


विभागाध्यक्षों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उन्होंने एसडीएम को समय-समय पर सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed