फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   NSUI burnt effigy of Modi

एनएसयूआई ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

Tue, 11 Oct 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Tue, 11 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बादशाहीथौल चौराहे पर एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि में तैनात प्राध्यापकों की स्थानांतरण नीति बनाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। उन्होंने गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल को तत्काल हटाए जाने की मांग की।

विज्ञापन


छात्र नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा के नेता राज्य में प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा नीति को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं, मगर केंद्रीय विवि में तैनात शिक्षकों के लिए स्थानांतरण नीति बनाए जाने के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना से पता चला है कि एचएनबी गढ़वाल विवि और उसके तीनों परिसरों में तैनात शिक्षकों के स्थानांतरण के संबंध में कोई नीति नहीं बनाई गई है। इसी का लाभ उठाते हुए कई शिक्षक इसका गलत तरीके से लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तडिय़ाल, अनिल रमोला, पवनेश कुमार, अंकित बहुगुणा, सुनील लेखवार, लक्ष्मी जुगरान, विकास भट्ट, शुभम, वीरपाल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed