{"_id":"6941481b4c4c01586602e436","slug":"now-the-pwd-is-preparing-to-start-the-construction-of-lambgaon-bypass-from-piplogi-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-116286-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लंबगांव बाईपास का निर्माण अब पिपलोगी से शुरू करने की तैयारी में लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लंबगांव बाईपास का निर्माण अब पिपलोगी से शुरू करने की तैयारी में लोनिवि
Tue, 16 Dec 2025 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 16 Dec 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप पूर्व में हुए सर्वे के अनुरूप नहीं हो रहा था सड़क का निर्माण
लंबगांव (टिहरी)। लंबगांव बाईपास का निर्माण कार्य विवादाें के घेरे में आने के बाद लोनिवि ने अब स्यालगी की बजाय पिपलाेगी से निर्माण शुरू करने की तैयारी कर दी है। बीते छह दिसंबर काे शुरू हुए लंबगांव बाईपास के स्यालगी से पिपलाेगी माेटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हाेते ही विवादाें में आ गा था।
स्यालगी से शुरू किए गए माेटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्व सर्वे के अनुरूप नहीं करने का आरोप लगाते हुए स्यालगी, भरपूर के ग्रामीणाें ने सात दिसंबर को कार्य रोक दिया था। काम बंद होने के बाद मौके पर पहुंचे लाेनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता याेगेश कुमार ग्रामीणाें से वार्ता करने स्यालगी पहुंचे। ग्रामीण नहीं माने और ईई काे बैरंग लाैटा दिया।
ग्राम प्रधान आरती देवी का कहना है कि लाेनिवि ने मानकों के अनुरूप कार्य शुरू नहीं किया। उन्होेंने आरोप लगाया कि पूर्व में जो सर्वे हुआ था और सड़क निर्माण को लिए जो जगह चिह्नित की गई थी उसके अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में लाेनिवि के ईई याेगेश कुमार का कहना है कि लंबगावं बाईपास का निर्माण कार्य बिजपुर-पनियाला माेटर मार्ग से पिपलाेगी तक दाे किमी पूर्व में हाे चुका है।
विज्ञापन
अवशेष निर्माण कार्य काे स्यालगी से शुरू किया गया था लेकिन स्यालगी, भरपूर के ग्रामीणाें ने विराेध शुरू कर दिया था। वार्ता में भी काेई हल न निकलने के कारण स्यालगी से सड़क का निर्माण कार्य फिलहाल शुरू नहीं हाे पाएगा। अब पिपलाेगी से ही कार्य शुरू करने की याेजना है।