फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Now Sridev Suman will be able to do PhD from university

अब श्रीदेव सुमन विवि से भी कर सकेंगे पीएचडी

Thu, 27 Feb 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Now Sridev Suman will be able to do PhD from university
श्रीदेव सुमन विवि से पीएचडी का सपना संजोए छात्र-छात्राओं के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म होने जा रही है। विवि ने इस सत्र से पीएचडी शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। खास बात यह है कि विवि पीएचडी उत्तराखंड के तीर्थ, सांस्कृतिक विविधता, पलायन और प्राकृतिक संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित करेगा। इस कोर्स में अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद ही दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल विवि को 2009 में केंद्रीय विवि का दर्जा मिला। उसके बाद 2012 में श्रीदेव सुमन विवि अस्तित्व में आया। इसके बाद एचएनबी विवि से संबद्ध कालेजों को श्रीदेव सुमन विवि को ट्रांसफर किया गया। इन सात सालों में श्रीदेव सुमन विवि से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पास आउट हो चुके हैं। ऐसे में विवि से पीएचडी करने के इच्छुक छात्रों को इंतजार करना पड़ा रहा है। कई साल से पीएचडी शुरू करने की कवायद में जुटे विवि ने दावा किया है कि आगामी सत्र से पीएचडी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विवि से अभी तक 114 निजी कालेज और 53 सरकारी कालेज संबद्ध हैं। विवि का कहना है कि जून-जुलाई में प्रवेश परीक्षा के बाद पीएचडी कोर्स की शुरूआत कर दी जाएगी। विवि शोध पाठ्यक्रम के सिलेबस में उत्तराखंड के संसाधनों पर मुख्य रूप से फोकस करने जा रहा है, जिसमें तीर्थाटन, ग्रामीण पर्यटन, सांस्कृतिक विविधता, प्राकृतिक संसाधन, आपदा प्रबंधन को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि में आगामी सत्र से पीएचडी शुरू कर दी जाएगी। पीएचडी के विषय में उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधन, सांस्कृतिक विविधता को मुख्य रूप से फोकस किया जाएगा, जिससे इसका फायदा राष्ट्र की नीति को बनाने के साथ ही रोजगार सृजन में भी हो सके।
-डा. पीपी ध्यानी, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed