{"_id":"57f28f6e4f1c1b8d3226fad3","slug":"now-for-the-exam-not-stray-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परीक्षा के लिए नहीं भटकेंगे छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब परीक्षा के लिए नहीं भटकेंगे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Mon, 03 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के छात्रों को परीक्षा देने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसके लिए विवि ने दो करोड़ 17 लाख की धनराशि से परीक्षा हॉल निर्माण शुरू करवा दिया है। साथ ही गेस्ट हाउस और स्ट्रांग रूम बनाने के प्रस्ताव पर शासन से हरी झंडी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल के पास अभी तक परीक्षा हॉल नहीं होने से छात्रों को परीक्षा देने के लिए भटकना पड़ता था। विवि एसआरटी के कैंपस में परीक्षा करवाने को मजबूर था। छात्रों की सहूलियत को देखते हुए विवि ने शासन से परीक्षा हॉल बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसको शासन ने जून 2016 में पूर्व स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन
विवि ने हॉल निर्माण के लिए चयनित भूमि का जीएसआई सर्वे कराया। सर्वे रिपोर्ट में चयनित भूमि को उपयुक्त पाया है। सोमवार से कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम ने परीक्षा हॉल का निर्माण शुरू कर दिया है। करीब दो करोड़ 17 लाख की धनराशि से बनने वाले दो मंजिला परीक्षा हॉल में 500 छात्र-छात्राओं को बैठने की सुविधा मिलेगी। विवि ने कार्यदायी संस्था को एक साल के अंदर हॉल निर्माण पूरा करने को कहा है। साथ ही मेहमानों के गेस्ट हाउस और गोपनीय दस्तावेजों को रखने के लिए स्ट्रांग रूम का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
परीक्षा हॉल का काम शुरू हो गया है। जल्द ही गेस्ट हाउस और स्ट्रांग रूम का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि आने वाली परीक्षा अपने ही हॉल में संपन्न करवाई जाएगी।
डा. यूएस रावत, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि।