फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Apply to the Kasturba Gandhi Residential Girls' School.

Tehri News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में करें आवेदन

Tue, 01 Sep 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 01 Sep 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Apply to the Kasturba Gandhi Residential Girls' School.
नई टिहरी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) प्रतापनगर, कौशल और रोतु की बेली में रिक्त सीटों पर आवेदन पत्र मांगे गए हैं। एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग में बीपीएल श्रेणी की इच्छुक छात्राएं छात्रावास के लिए आवेदन कर सकती हैं। केजीबीवी में छात्राओं को शिक्षा निशुल्क प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी/परियोजना अधिकारी कमला बडवाल ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को पूरी तरह से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। जिले में संचालित सात केजीबीवी में बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय वातावरण और प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

केजीबीवी अखोड़ी और केजीबीवी प्रतापनगर छात्रावास में कक्षा नौ से कक्षा 12वीं तक, केजीबीवी रौंसाल और केजीबीवी सुजड़गांव में कक्षा छह से कक्षा आठ तक, केजीबीवी आमपाटा, रौतु की बेली और कौशल में कक्षा छह से कक्षा 12वीं तक शिक्षा प्रदान की जा रही है। केजीबीवी प्रतापनगर में अभी 48 सीटें रिक्त है जबकि कौशल में 20 और रौतुकीबेली में आठ सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क छात्रावास में पढ़ने की इच्छुक पात्र छात्राएं जल्द आवेदन कर सकती हैं। सीईओ ने बताया कि छात्रावास में निशुल्क आवास के साथ ही भोजन, किताबें, यूनिफॉर्म, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं दी जा रही है। स्कूलों में आईसीटी लैब, कंप्यूटर, कौशल विकास, गीत-संगीत, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, खेलकूद, योग और ओपन जिम की सुविधाएं भी दी जा रही हैं। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए समग्र शिक्षा अभियान की जिला समन्वयक अंजली बुडाकोटी से मोबाइल नंबर 9411747455 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed